ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

2025 से 30, सीएम नहीं बनेंगे नीतीश! अमित शाह ने दे दिया बड़ा बयान, जेडीयू में खलबली

अमित शाह ने कहा कि NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा..नीतीश कुमार के भविष्य पर बढ़ी अटकलें, जेडीयू में मचा हड़कंप।

बिहार
जेडीयू में खलबली
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में अगर NDA को बहुमत आता है तो भी नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने की गारंटी नहीं है . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दे दिया है, जिसके बाद जेडीयू में खलबली मची है. 


नीतीश का सीएम बनना तय नहीं 

गृह मंत्री अमित शाह ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बड़ी घोषणा कर दी. दरअसल अमित शाह से ये सवाल पूछा गया कि अगर 2025 के विधानसभा चुनाव में NDA को बहुमत आता है तो नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनाया जाएगा, इस सवाल का अमित शाह ने दिलचस्प जवाब दिया. 


अमित शाह ने कहा कि मैं कौन होता हूं किसी को सीएम बनाने वाला. बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को बहुमत मिलता है तो गठबंधन में जितने भी दल हैं उनके विधायक बैठेंगे, उनके विधायक दल के नेता बैठेंगे और वे तय करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा.


अभी नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे

अमित शाह ने कहा कि अभी हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं और हमारे चुनाव का नेतृत्व नीतीश कुमार ही कर रहे हैं. अमित शाह ने आगे की बातें टाल दीं.


जेडीयू में खलबली

अमित शाह के इस बयान के बाद जेडीयू में खलबली मच गई है. अमित शाह की बातों का मतलब जेडीयू नेताओं को समझ में आ रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ क्या हुआ था, ये भी जेडीयू नेता देख चुके हैं.