ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

पश्चिम चंपारण में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा.."तीर छाप पर बटन दबाएं, बिहार में दोबारा जंगल राज आने से बचाए"

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड में गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए उम्मीदवार समृद्ध वर्मा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि तीर छाप पर बटन दबाकर बिहार में जंगलराज की वापसी रोकें। लालू यादव, राहुल गांधी और आरजेडी पर जमकर हमला बोला।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एनडीए उम्मीदवार समृद्ध वर्मा के पक्ष में वोट की अपील करने मैनाटांड पहुँचे, जहाँ उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।


सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ और तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमित शाह ने विपक्ष पर तीखे हमले बोले और एनडीए उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि “जब तीर छाप पर बटन दबाएंगे, तो बिहार में जंगल राज लौटने से बचेगा।”


उन्होंने कहा कि बिहार ने वह दौर देखा है जब हत्या, लूट, अपहरण और डकैती आम बात थी, लेकिन एनडीए सरकार ने राज्य को उस अंधकारमय दौर से बाहर निकाला है।  शाह ने पश्चिम चंपारण की जनता से अपील की कि “पिछली बार 9 में से 8 सीटें हमने जीती थीं, इस बार 9 की 9 सीट जिताइए।” उन्होंने कहा कि “लालू यादव और राबड़ी देवी के 15 साल के शासन में बिहार मिनी चंबल बन गया था।”


गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि लालू यादव और उनके समर्थक “शहाबुद्दीन जिंदाबाद” के नारे लगाकर फिर से जंगल राज लाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या बिहार में राम मंदिर का विरोध करने वालों की कोई जगह है?” इसलिए बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनाए और जंगलराज आने से बचाए। 


राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, “जब अनुच्छेद 370 हटाया गया, तो राहुल गांधी ने कहा था कि खून की नदियाँ बहेंगी, लेकिन छह साल में एक पत्थर भी नहीं चला।” उन्होंने कहा, “अब अगर पाकिस्तान एक गोली चलाएगा, तो जवाब गोले से दिया जाएगा और वो गोला पाकिस्तान में गिरेगा, जो बिहार में बना होगा।”


अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में 20 से अधिक चीनी मिलें बंद हो गई थीं। उन्होंने वादा किया कि एनडीए सरकार बनने पर इन मिलों को फिर से चालू किया जाएगा। कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए शाह बोले, “लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री। लेकिन बिहार और दिल्ली दोनों जगह अब कोई जगह खाली नहीं है।”


अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक भी दाग नहीं है। दोनों ने मिलकर देश और बिहार को भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त किया है। सभा के अंत में अमित शाह ने जोश के साथ कहा कि “मतदान के दिन इतना तेज बटन दबाइए कि दबे यहाँ और आवाज़ इटली तक सुनाई दे।”

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता