ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, हाई अलर्ट पर SSB

मधुबनी के प्रशासनिक अधिकारियों और SSB कमांडेंट स्तर के अधिकारियों ने संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की हैं। सभी चौकियों को सतर्क कर दिया गया है और सीमावर्ती गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

bihar
नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। मधुबनी जिले की लगभग 140 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने गश्त और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया है।


बॉर्डर पर आधार कार्ड से हो रही पहचान की जांच

भारत और नेपाल के बीच दोनों देशों के नागरिकों को वीजा और पासपोर्ट के बिना आने-जाने की छूट है, लेकिन वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अब सीमा पर हर व्यक्ति की पहचान की सख्ती से जांच की जा रही है। SSB के जवान हर आने-जाने वाले से आधार कार्ड और पहचान पत्र की मांग कर रहे हैं ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति सीमा पार न कर सके।


ट्रेन, बस और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी

सिर्फ सीमा ही नहीं, मधुबनी जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। यात्रियों के सामानों की तलाशी ली जा रही है और CCTV कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है।


स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल सतर्क

मधुबनी के प्रशासनिक अधिकारियों और SSB कमांडेंट स्तर के अधिकारियों ने संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की हैं। सभी चौकियों को सतर्क कर दिया गया है और सीमावर्ती गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।


टैग्स