ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

बिहार में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने ली महिला की जान, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पकर हुई मौत

Bihar News: सासाराम में एंबुलेंस की देरी के कारण गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डायल-102 सेवा और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के सासाराम से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से मरीज को जान गंवानी पड़ी।


जानकारी के अनुसार, दिनारा क्षेत्र में शांति देवी नामक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पीएमसीएच भेजने का निर्णय लिया।


परिजनों का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस के लिए डायल-102 पर लगातार कॉल किया, लेकिन काफी देर तक नंबर व्यस्त आता रहा। बाद में संपर्क होने पर जल्द एंबुलेंस भेजने का आश्वासन दिया गया, बावजूद इसके एंबुलेंस को पहुंचने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई।


सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मौजूद चिकित्सक डॉ. विमलेंदु कुमार ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी और उन्हें जल्द हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। 


मृतका के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर सहायता मिलती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता