ब्रेकिंग
CJP के संसद मार्च में 'सादी वर्दी' पर विवाद, बक्सर सांसद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांगधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP के संसद मार्च में 'सादी वर्दी' पर विवाद, बक्सर सांसद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांगधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारी

फांसी के बाद अक्षय के गांव में पसरा सन्नाटा, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

AURANGABAD : दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में बहुचर्चित 2012 निर्भया केस के चारों दोषी को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दिए जाने के बाद लोगों ने इसे न्याय की जीत बताई है. आखिरकार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

AURANGABAD : दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में बहुचर्चित 2012 निर्भया केस के चारों दोषी को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दिए जाने के बाद लोगों ने इसे न्याय की जीत बताई है. आखिरकार सात साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला. 

इसको भी पढ़ें: निर्भया के दोषी अक्षय की फांसी के साथ बोली पत्नी, अब मेरे और बच्चे का क्या होगा

शुक्रवार की  सुबह 5.30 बजे निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी दी गई. चारों गुनहगारों में से एक अक्षय ठाकुर बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था. फांसी के एक दिन पहले से ही अक्षय के गांव लहंग कर्मा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. लोग पत्रकारों से बात करने से बच रहे हैं. 

कुछ लोगों की आंखे नम तो हैं पर उनका कहना है कि अक्षय ने जैसा किया, उसे उसकी सजा मिल गई. अक्षय का अंतिम संस्‍कार गांव में ही किया जाएगा.  अक्षय के घरवाले अब शव के आने इंतजार कर रहे हैं.  अक्षय की पत्‍नी पुनीता और अन्‍य परिजन शव लेकर दिल्ली से रवाना हो गए हैं. शनिवार को वे कभी भी अपने गांव पहुंच सकते हैं, जहां आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.