ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, मुजफ्फरपुर में रेवा घाट बांध का अधिकारियों ने किया निरीक्षणNTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीBIHAR NEWS : बिहार में आने वाली है तबाही ! नेपाल में हुआ डैम ब्लास्ट , इन जिलों में हाई अलर्ट, NDRF-SDRF तैयारप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, मुजफ्फरपुर में रेवा घाट बांध का अधिकारियों ने किया निरीक्षणNTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीBIHAR NEWS : बिहार में आने वाली है तबाही ! नेपाल में हुआ डैम ब्लास्ट , इन जिलों में हाई अलर्ट, NDRF-SDRF तैयारप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक

Bihar News: बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक शाहाबाद गंगा घाट पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छठ घाट की तैयारी के दौरान गंगा नदी में नहाने उतरा एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© Google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक शाहाबाद गंगा घाट पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छठ घाट की तैयारी के दौरान गंगा नदी में नहाने उतरा एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के लक्ष्मीपुर लोनियाचक निवासी नवल पोद्दार के पुत्र राहुल कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गई है।


जानकारी के मुताबिक, राहुल अपने परिजनों के साथ छठ पर्व मनाने के लिए रविवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक शाहाबाद निवासी अपने मामा अविनाश पोद्दार के घर आया था। सुबह परिवार के लोग गंगा घाट की सफाई और अर्घ्य देने की व्यवस्था में जुटे थे। इसी दौरान राहुल नहाने के लिए नदी में उतरा और अनजाने में गहरे पानी में चला गया। कुछ ही पलों में वह धारा में समा गया।


घटना को देख घाट पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने युवक को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।


घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसर गया है। मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी, वहीं परिजन और रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे। पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।


शनिवार को भी सुल्तानगंज गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। वह युवक भी अपने नानी के घर पूर्वी टोला आया हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय प्रशासन और घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।