ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...

अपने खिलाफ कार्रवाई के लिए नीतीश को उंगली कर रहे उनकी ही पार्टी के नेता, आखिर कब तक बर्दाश्त करेंगे मुख्यमंत्री?

PATNA : सत्ता के शीर्ष पर बैठकर आलोचना सुनना आसान नहीं। विरोधी अगर आलोचना करें तो शायद बर्दाश्त भी हो जाए लेकिन अगर अपनी ही पार्टी का कोई नेता पानी पी पीकर कोसे तो सुनने वाले का हाल कैसा होगा, इसे

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA : सत्ता के शीर्ष पर बैठकर आलोचना सुनना आसान नहीं। विरोधी अगर आलोचना करें तो शायद बर्दाश्त भी हो जाए लेकिन अगर अपनी ही पार्टी का कोई नेता पानी पी पीकर कोसे तो सुनने वाले का हाल कैसा होगा, इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। 

अजय आलोक का बागी रुख

जी हां, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कल ऐसे ही हालात का सामना कर रहे हैं कभी उनकी पार्टी के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभालने वाले अजय आलोक ने जब से अपना पद छोड़ा। उसके बाद से वह नीतीश सरकार और मुख्यमंत्री की खिंचाई कर रहे हैं। एनआरसी से लेकर धारा 370 तक के मुद्दे पर अजय आलोक नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुना चुके हैं। जेडीयू की नीतियों को लेकर ट्विटर पर अजय आलोक का ज्ञान देखते बन रहा है। 

निगाहें सीएम नीतीश पर

जेडीयू नेता अजय आलोक अपनी पार्टी और नेतृत्व को उंगली करने का कोई मौका नहीं छोड़ते बावजूद इसके पार्टी अब तक उन्हें बर्दाश्त कर रही है। प्रशांत किशोर को घुट्टी पिलाने वाले अजय आलोक ने इस बार नीतीश कुमार को पटना के मास्टर प्लान और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर एडवाइस दी है। देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार अजय आलोक की एडवाइस मानते हैं या फिर उनसे मुक्ति का कोई रास्ता निकालते हैं।