ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

अजब प्रेम की गजब कहानी: अस्पताल की बेड पर लविंग कपल ने रचाई शादी, डॉक्टर और मरीज बने बाराती

ARWAL: अरवल में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक अस्पताल में भर्ती प्रेमी युगल की अनोखी शादी हुई है। मैरिज हॉल और कोर्ट में शादी होते तो सभी ने देखा है लेकिन अस्पताल के

अजब प्रेम की गजब कहानी: अस्पताल की बेड पर लविंग कपल ने रचाई शादी, डॉक्टर और मरीज बने बाराती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: अरवल में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक अस्पताल में भर्ती प्रेमी युगल की अनोखी शादी हुई है। मैरिज हॉल और कोर्ट में शादी होते तो सभी ने देखा है लेकिन अस्पताल के बेड पर शादी शायद ही किसी ने देखी होगी। सदर अस्पताल में भर्ती लड़के ने बेड पर पड़ी लड़की को जयमाला पहनाया और उसकी मांग में सिंदूर डालकर सात जन्मों के लिए अपना बना लिया। इस अनोखी शादी के गवाह बने अस्पताल के डॉक्टर, स्वाथ्यकर्मी और वहां भर्ती अन्य मरीज। यह शादी जिले में चर्चा का विषय बन गई है।


दरअसल, ठाकुर बिगहा गांव का रहने वाला नीरज कुमार दौलतपुर की रहने वाली कौशल्या कुमारी के साथ लंबे समय से प्यार करता था। दोनों की अक्सर मुलाकातें भी होती थीं। बुधवार को नीरज अपनी गर्लफ्रेंड कौशल्या को बाइक पर बैठाकर बैदराबाद बाजार लेकर पहुंचा था। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों प्रेमी युगल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।


दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे और आपसी रजामंदी के बाद अस्पताल में ही दोनों की शादी करा देने का फैसला लिया। फिर क्या था शादी की तैयारियां शुरू हो गई और बिना मंडप और बैंड बाजा के दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा और दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए। शादी होने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों के परिजन भी इस शादी से काफी खुश हैं। फिलहाल यह अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता