ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त

एम्स और IGIMS में OPD बंद, कोरोना के कारण बड़ा फैसला

PATNA : कोरोना का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. बिहार में सभी सार्वजनिक स्थलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी,

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. बिहार में सभी सार्वजनिक स्थलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सिनेमा घर, पार्क, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल, शॉपिंग मॉल और चिड़ियाघर को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. इसी कड़ी में पटना एम्स और आईजीआईएमएस में भी ओपीडी सेवा को बंद रखने का बड़ा फैसला लिया गया है. 


एम्स के डॉक्टरों का बड़ा फैसला लेते हुए 23 मार्च से सभी स्पेशलिटी क्लीनिकों की OPD अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार 23 मार्च से सभी ओपीडी को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि भारी संख्या में लोग इलाज के लिए एम्स और IGIMS की ओपीडी में आते हैं. भीड़ के कारण संक्रमण फैलने का खतरा जयादा रहेगा. 



एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के. शर्मा ने के मुताबिक कोरोना वायरस को रोकने के लिए 23 मार्च से एम्स अस्पताल और सभी स्पेशलिटी क्लीनिकों में नियमित रूप से चलने वाली ओपीडी को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है. इससे पहले एम्स ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा था कि यदि जरूरत ना हो तो अस्पतालों में ना जाएं. 

टैग्स