ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

अज्ञात वाहन की टक्कर में ऑटो सवार एक की मौत, 9 की हालत गंभीर, माता का जागरण देखकर लौट रहे थे घर

ARWAL: दशहरा के मौके पर आयोजित माता का जागरण कार्यक्रम को देखने के लिए 9 लोग एक ऑटो पर सवार होकर गये थे। जागरण देखने के बाद जब सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर

 अज्ञात वाहन की टक्कर में ऑटो सवार एक की मौत, 9 की हालत गंभीर, माता का जागरण देखकर लौट रहे थे घर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: दशहरा के मौके पर आयोजित माता का जागरण कार्यक्रम को देखने के लिए 9 लोग एक ऑटो पर सवार होकर गये थे। जागरण देखने के बाद जब सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि अन्य आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-139 की है जहां पहाड़पुर मोड़ के पास हुई सड़क हादसे में 55 वर्षीय सत्येंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। जबकि अन्य 8 लोग भी बुरी तरह से घायल हो गये है। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल लोग औरंगाबाद से दुगोला माता का जागरण देखने आए थे। जिसे देखकर बर्दली बिगहा गांव अपने-अपने घर जा रहे थे। तभी पहाड़पुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। 


जिससे ऑटो पलट गयी और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को अरवल सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं दो गंभीर रूप से घायल लोगों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने 


एनएच-139 को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। रोड जाम की सूचना मिलते ही कलेर थानाध्यक्ष और बीडीओ मौके पर पहुंचे उन्होंने लोगों को समझा-बूझाकर किसी तरह जाम हटवाया। घायलों में विजय कुमार,अजय कुमार, अखिलेश कुमार,चंद्रमा राजवंशी,बस रोपण सिंह, रिंटू कुमार,योगेंद्र राजवंशी चनेश्वर रविदास शामिल हैं ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता