ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

अगुवानी पुल हादसे के 10 दिन बाद मिला लापता गार्ड का शव, पुल गिरने के बाद से गायब था विभाष

KHAGARIA: खबर खगड़िया से आ रही है, जहां अगुवानी पुल हादसे के बाद लापता हुए गार्ड का शव बरामद कर लिया गया है। हादसे के 10 दिन बाद लापता गार्ड विभाष कुमार का शव मंगलवार को खगड़िया-भा

अगुवानी पुल हादसे के 10 दिन बाद मिला लापता गार्ड का शव, पुल गिरने के बाद से गायब था विभाष
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खबर खगड़िया से आ रही है, जहां अगुवानी पुल हादसे के बाद लापता हुए गार्ड का शव बरामद कर लिया गया है। हादसे के 10 दिन बाद लापता गार्ड विभाष कुमार का शव मंगलवार को खगड़िया-भागलपुर सीमा पर स्थित कौवाकोल दियारा के पास गंगा की धारा से बरामद किया गया है।


दरअसल, पिछले दिनों भागलपुर में निर्माणाधीन अनावानी पुल का हिस्सा एक साल में दूसरी बार भरभराकर गिर गया था। हादसे के बाद से निर्णाण कंपनी एसपी सिंगला का गार्ड विभाष कुमार लापता हो गया था। पुल के 10 नंबर पाया पर उसकी ड्यूटी लगी थी। घटना वाले दिन वह ड्यूटी पर आया था और हादसे के बाद से उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। पुल के पास से उसकी बाइक को बरामद किया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि हादसे के दौरान विभाष की मौत हो गई है।


शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया था लेकिन कई दिनों तक तलाश करने के बाद जब विभाष का कहीं पता नहीं चला तो एनडीआरएफ ने अपने अभियाम को बंद कर दिया था। इसी बीच विभाष का शव कौवाकोल दियारा के पास से गंगा की धारा से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें