ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Agnipath Scheme Protest : बक्सर में सुबह–सवेरे रेल ट्रैक जाम, आज RJD का भी प्रदर्शन

PATNA : सेना में बहाली को लेकर मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। बिहार में आज लगातार तीसरे दिन अग्निपथ योजना के विरोध में युवा सड़क पर नजर आ र

Agnipath Scheme Protest : बक्सर में सुबह–सवेरे रेल ट्रैक जाम, आज RJD का भी प्रदर्शन
Editor
3 मिनट

PATNA : सेना में बहाली को लेकर मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। बिहार में आज लगातार तीसरे दिन अग्निपथ योजना के विरोध में युवा सड़क पर नजर आ रहे हैं। ताजा खबर बक्सर जिले से आ रही है, बक्सर के डुमराव में सुबह–सवेरे छात्र रेलवे ट्रैक को जाम कर बैठ गए हैं। अन्य जिलों से भी प्रदर्शन की खबर आनी शुरू हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने आज प्रदर्शन करने का फैसला किया है। युवा आरजेडी की तरफ से सभी जिला मुख्यालयों पर आज प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। हालांकि आरजेडी ने मार्च को शांतिपूर्ण रखने का फैसला किया है। प्रतिरोध मार्च के दौरान आरजेडी के युवा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला दहन करेंगे। 


अग्निपथ योजना का युवा बड़ी संख्या में विरोध कर रहे हैं। देश के 9 राज्यों में इस वक्त युवाओं ने प्रदर्शन जारी रखा हुआ है। बिहार के अलावे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन हुआ है। सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए उतरे छात्रों के निशाने पर सबसे ज्यादा भारतीय रेलवे रही है। कई जगहों पर रेल के डब्बों में छात्रों ने आग लगाई है। वैशाली और समस्तीपुर में कई बोगियों के शीशे तोड़े गए जबकि छपरा से लेकर कैमूर तक में रेलवे को निशाना बनाया गया है। कई जगहों पर छात्रों को रोकने के लिए जब पुलिस सामने आई तो पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। मोतिहारी में पुलिस टीम पर पथराव के दौरान छात्रों ने उपद्रव किया है जबकि वैशाली के महनार में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ। इसमें डीएसपी समेत कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। 


गुरुवार को बिहार में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए 30 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। कुल 120 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि दो दर्जन उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। आज शुक्रवार का दिन है, पैगंबर कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर पुलिस पहले ही अलर्ट मोड में है और ऐसे में छात्रों के आंदोलन ने प्रशासन को और ज्यादा मुस्तैद कर दिया है।

टैग्स