ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार शिक्षा विभाग का एलान, शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 25 फरवरी को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 25 फरवरी को एक साथ नि

बिहार शिक्षा विभाग का एलान, शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 25 फरवरी को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 25 फरवरी को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. बिहार शिक्षा विभाग ने सोमवार को एलान किया था कि आने वाले वर्ष के फरवरी महीने के अंतिम हफ्ते में चयनित प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि प्रमाणपत्रों की जांच के बाद बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 


जानकारी के मुताबिक, छठे चरण के प्रारंभिक शिक्षक के नियोजन में 94हजार से अधिक प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों की बहाली की जानी है. पहले और द्वितीय राउंड की काउंसिलिंग में 35 हजार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जबकि बाकी बचे 13 हजार पदों के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग जनवरी महीने में की जाएगी.


शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थियों का शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का सत्यापन फरवरी 2022 के तृतीय सप्ताह के पूर्व पूर्ण कर लिया जाय. इस संबंध में विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि सभी नियोजन इकाईयों के चयनि अभ्यर्थियों को दिनांक 25 फरवरी 2022 को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाए.


बिहार शिक्षा विभाग का एलान, शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 25 फरवरी को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

पंचायत नियोजन इकाई एवं प्रखंड नियोजन इकाई के चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र संबंधित प्रखंड मुख्यालय में नगर निकाय में चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र संबंधित जिला मुख्यालय में वितरित किया जायेगा.

टैग्स