ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

अगले चार दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; शेखपुरा में 44 के पार हुआ पारा

PATNA : सूरज के तल्ख़ तेवर से कर कोई परेशान है। सुबह 9 बजे के बाद ही लोगों को तेज धुप के कारण जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में बिहार में राजधानी पटना सहित सूबे के 17 जिले सबसे

अगले चार दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; शेखपुरा में 44 के पार हुआ पारा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सूरज के तल्ख़ तेवर से कर कोई परेशान है। सुबह 9 बजे के बाद ही लोगों को तेज धुप के कारण जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में बिहार में राजधानी पटना सहित  सूबे के 17 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री व इसके पार बना हुआ है। इसके बाबजूद अगले चार दिनों तक इस भीषण गर्मी और लू से राहत के आसार नहीं है। 


मौसम विभाग ने एक मई तक पटना समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने और एहतियातन खुद को पानी पीते रहने की सलाह दी है।  मौसम विभाग के अनुसार लगातार पछुआ के प्रवाह से लोग बेहाल हैं। सुबह नौ बजे ही दोपहर जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की वजह से प्रदेश के छह जिलों में हीट वेव के हालात बन गए हैं। 


जानकारी के अनुसार, शनिवार को शेखपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, भागलपुर, खगड़िया, बांका और नवादा में हीट वेव के हालात रहे। लेकिन, पूर्णिया को हीट वेव से निजात मिली है और वहां तापमान में कमी आई है। आलम यह है कि कई शहरों का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। सामान्यत ऐसी गणना अधिकतम तापमान की होती है। 


शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं भोजपुर में 28.4 डिग्री, औरंगाबाद में 27.4 डिग्री, बक्सर में 27.8 डिग्री, गोपालगंज में 27.3 डिग्री, जीरादेई में 27 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 27.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान अधिक होने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें