ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशा का चलन बढ़ा, बेगूसराय में 90 KG गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में अब लोग सुखा नशा करने लगे हैं। शराब की जगह लोग गांजा, स्मैक, अफीम, चरस, कफ सिरफ, नशीली दवाइयां और इंजेक्शन को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इन नशीले पदार्थों की खपत बिहार में बढ़ती जा रही है।

BIHAR POLICE
5 गांजा तस्कर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब बंद होने के बाद कुछ लोग सुखा नशा करने लगे हैं। गांजा, स्मैक, अफीम जैसे नशीले पदार्थों की मांग बिहार में बढ़ गयी है। बेगूसराय में सघन वाहन जांच के दौरान दो कार पर सवार 5 तस्करों को 90 किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने फतेहा गांव के NH-28 पर यह कार्रवाई की। 


बछवाड़ा थाने की पुलिस ने दो कार को जब्त किया है वही कार पर लदे 90 किलो गांजा भी जब्त किया है। वही 5 तस्करों को दोनों कार से गिरफ्तार किया गया है। बछवाड़ा थाने को देर  रात जिला आसूचना इकाई, बेगूसराय के माध्यम से एक सूचना मिली कि गांजे की बड़ी खेप बेगूसराय लाई जा रही है। कुछ धंधेबाज अवैध गांजा 2 कार में लेकर समस्तीपुर से आ रहे हैं।  एन०एच०-28 से होते हुए बेगूसराय की ओर जाने वाले हैं। इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पु०अ०नि० विवेक भारती बछवाड़ा थानाध्यक्ष, पु०अ०नि० अजय कुमार, बछवाड़ा अंचलाधिकारी थाने के पुलिस कर्मियों के साथ फतेहा एन०एच०-28 के पास पहुंचे तब वाहनों की जांच शुरू की गई। 


कुछ ही देर बाद 02 कार रशीदपुर, समस्तीपुर की ओर से पहुँची जिसे रोका गया। दोनों वाहनों में कुल 05 लोग सवार थे। कार की तलाशी ली गयी तब इसमें से 90 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पांचों धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया वही दोनों कार को भी जब्त कर लिया गया। पांचों गांजा तस्करों की पहचान (01) मिथुन कुमार पे०-रामस्वास्थ महतो सा०-मटिहानी थाना मटिहानी जिला-बेगूसराय (02) कौशल कुमार पे० विपिन चौधरी सा०-मटिहानी थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय (03) अमरेश कुमार पे०-अक्षयवट सिंह सा०-नयागांव थाना-नयागाँव जिला-बेगूसराय (04.) पप्पु भगत पे० श्रीराम भगत सा०-नयाटोला, वाजितपुर थाना-मुफस्सिल जिला-बेगूसराय एवं (05.) रूपेश कुमार पे०-मंटुन राय सा०-मटिहानी थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय के रूप में हुई है। इन सभी पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता