ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

BIHAR: स्कूल में चिकन पार्टी करने वाले 11 शिक्षकों पर कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से किये गये निलंबित

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिले में स्कूल में चिकन पार्टी करना 11 शिक्षकों को भारी पड़ गया। रसोइया से मुर्गा बनवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीईओ अक्षय पांडेय, ड

bihar
मुर्गा बनाना पड़ गया महंगा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिले में स्कूल में चिकन पार्टी करना 11 शिक्षकों को भारी पड़ गया। रसोइया से मुर्गा बनवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीईओ अक्षय पांडेय, डीपीओ कृष्ण मुरारी गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सभी को निलंबित कर दिया। 


मामला रामपुर प्रखंड के झाली उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। एक साथ 11 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई रामपुर बीडीओ दृष्टि पाठक सहित दो सदस्यों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रामपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली के 10 शिक्षकों पर कार्रवाई की गयी वही मध्य विद्यालय पांडेयपुर के एक शिक्षक पर भी कार्रवाई की गयी है, ये भी मुर्गा पार्टी में शामिल थे। निलंबन अवधि में इन सब को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सेवा देने को कहा गया है।


उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली की शिक्षिका रसीदा खातून, शालिनी कुमारी, उर्मिला कुमारी, साहबान खान, रिशु सिंह, सरफराज राइन, जयराम राम, बृजेश कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, इकबाल अहमद एवं प्राथमिक विद्यालय पांडेपुर के विजय पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सभी निलंबित शिक्षकों पर विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।


बता दें कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान ये लोग चिकन पार्टी किये थे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी वीडियो को संज्ञान में लेते हुए रामपुर बीडीओ दृष्टि पाठक ने मामले की जांच की। जांच में यह वीडियो सही पाई गयी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को डीईओ अक्षय पांडेय, डीपीओ कृष्ण मुरारी गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सभी शिक्षकों को निलंबित कर दिया।