ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

एक्शन में केके पाठक: अब रात में भी निरीक्षण कर रहे ACS, अचानक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज पहुंचे तो मच गया हड़कंप

MADHUBANI: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठा चुके केके पाठ दो दिवसीय मधुबनी दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान पाठक जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों और टीचर ट्र

एक्शन में केके पाठक: अब रात में भी निरीक्षण कर रहे ACS, अचानक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज पहुंचे तो मच गया हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठा चुके केके पाठ दो दिवसीय मधुबनी दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान पाठक जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों और टीचर ट्रेनिंग केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मधुबनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब केके पाठक रात में एक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। केके पाठक के पहुंचते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर मधुबनी पहुंचे। रात करीब 8 बजे पाठक सकरी से सीधे घोघरडीहा प्रखंड स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंच गए और वहां का निरीक्षण किया। आम तौर पर पाठक दिन के समय ही स्कूलों और टीचर ट्रेनिंग केंद्रों का निरीक्षण करते हैं हालांकि आज वे रात में अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। केके पाठक के आने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देष दिए और बाद में वापस मधुबनी लौट गए।


बता दे कि केके पाठक दो दिवसीय दौरे के क्रम में कहीं भी जा सकते हैं। इसको लेकर जिले के सभी प्राथमिक, मध्य,उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज के व्यवस्थापकों ने पूर्व से ही अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। जिले के अधिकांश स्कूलों की व्यवस्था को चाकचौबंद करने को लेकर जर्जर भवन, पुराने स्कूलों का साफ सफाई के साथ रंग रोगन कर सुसज्जित कर दिया गया है। अब देखना होगा कि केके पाठक के दो दिवसीय दौरे के दौरान किनके ऊपर गाज गिरती है।