ब्रेकिंग
समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका

एक्शन में आया तेजस्वी का विभाग, तीन महीने के अंदर भरे जाएंगे खाली पड़े पारा मेडिकल स्टाफ की सीट; 4568 पदों पर होगी बहाली

PATNA : बिहार में 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन की सरकार बनी। इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव को दी गई। जिसके बाद तेजस्वी भी अपनी जिम्मेदारी को समझते

एक्शन में आया तेजस्वी का विभाग, तीन महीने के अंदर भरे जाएंगे खाली पड़े पारा मेडिकल स्टाफ की सीट; 4568 पदों पर होगी बहाली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन की सरकार बनी। इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव को दी गई। जिसके बाद तेजस्वी भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उसे बखूबी से निभाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर नियुक्ति होने वाली है।


दरअसल, स्वास्थ विभाग में जल्द ही 4568 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। स्वास्थ विभाग ने अस्पतालों में विभिन्न स्तर पर बहाली की जाएगी। इसमें कुछ नियुक्तियां बिहार तकनीकी चयन आयोग से और कुछ लिखते आप बिहार कर्मचारी चयन आयोग से होनी है। स्वास्थ विभाग की कोशिश है कि आयोग द्वारा इन इनकी नियुक्ति की अनुशंसा जल्द प्राप्त हो जाएगा और अगस्त तक बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।


मालूम हो कि बिहार में अभी भी कई जिला अस्पतालों से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में पैरामेडिकल कर्मचारियों की कमी है और इन कमियों को दूर करने को लेकर सहवाग के मंत्री तेजस्वी यादव लगातार निर्देश जारी करते रहते हैं जिसके बाद स्वास्थ विभाग द्वारा राज्य में फार्मासिस्ट के 1539 पद, ओटी हेल्पर के 1096 पद, क्लर्क के 967 पद, एक्स रे टेक्नीशियन 803 पद और ईसीजी टेक्निशियन के 163 पदों पर बहाली होनी है।


आपको बताते चलें, राज्य में मिशन 60 और मिशन परिवर्तन के तहत अस्पतालों की दशा में सुधार के कई कदम उठाए जा रहे हैं। अब इसी के तहत राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अंदर कई पदों पर बहाली शुरू की जानी है। इस बहाली प्रक्रिया को दो से तीन महीने के अंदर पूरी कर लेने की कोशिश की जा रही है।