ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला

अब बिहार पुलिस के रडार पर होंगे अपराधी, मोबाइल लोकेटर खरीदने की है तैयारी

PATNA : अपराधियों का लोकेशन ट्रेस करने के लिए बिहार पुलिस मोबाइल लोकेटर से लैस होगी. इसके लिए बिहार पुलिस ढाई करोड़ का मोबाइल लोकेटर खरीदने की तैयारी में जुट गई है. बिहार पुलिस के पास म

अब बिहार पुलिस के रडार पर होंगे अपराधी, मोबाइल लोकेटर खरीदने की है तैयारी
Anamika
2 मिनट

PATNA : अपराधियों का लोकेशन ट्रेस करने के लिए बिहार पुलिस मोबाइल लोकेटर से लैस होगी. इसके लिए बिहार पुलिस ढाई करोड़ का मोबाइल लोकेटर खरीदने की तैयारी में जुट गई है. 

बिहार पुलिस के पास मोबाइल लोकेटर होने के बाद अपराधियों का पिन प्वाइंट लोकेशन पता चल जाएगा और पुलिस तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. अभी मोबाइल लोकेटर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मामलों में काफी कठिनाई होती है लेकिन मोबाइल लोकेटर होने के बाद पुलिस आसानी से संदिग्ध तक पहुंच सकती है.

 बताया जा रहा है कि मोबाइल लोकेटर की कीमत करीब ढाई करोड रुपए है. बिहार पुलिस के पास पहले से रियल टाइम मोबाइल ट्रैकर सिस्टम उपलब्ध है इसके जरिए पुलिस मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे संबंधित व्यक्ति के बारे में पता कर सकती है कि उसका मूवमेंट क्या है और वह कहां कहां से गुजर रहा है. इसके जरिए पुलिस कई मामलों में अपराधी और संदिग्धों को ट्रैक भी करती है लेकिन मोबाइल लोकेटर होने से पिन प्वाइंट लोकेशन पता चल जाएगा कि उस वक्त वह व्यक्ति कहां खड़ा है. पिन प्वाइंट लोकेशन मिलने के बाद पुलिस तत्काल उसे गिरफ्तार कर सकती है. मोबाइल लोकेटर के साथ ही साथ पुलिस बीएसएनएल के 10 सेटेलाइट फोन भी खरीदेगी.