ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

आरा में भीषण गर्मी का कहर, इलेक्शन ड्यूटी में लगे 5 कर्मचारियों की हीट वेव से मौत

ARRAH: आरा में प्रचंड गर्मी और हीट वेव से इलेक्शन ड्यूटी में लगे 5 कर्मचरियों की मौत हो गयी है। जिससे पूरे जिले में हड़कंप मचा है। चुनाव कार्यो में लगे कर्मचारियों की बीच भय का

आरा में भीषण गर्मी का कहर, इलेक्शन ड्यूटी में लगे 5 कर्मचारियों की हीट वेव से मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में प्रचंड गर्मी और हीट वेव से इलेक्शन ड्यूटी में लगे 5 कर्मचरियों की मौत हो गयी है। जिससे पूरे जिले में हड़कंप मचा है। चुनाव कार्यो में लगे कर्मचारियों की बीच भय का माहौल बना हुआ है। मौत के अलावे दजर्न भर से ज्यादा कर्मचारियों की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। आरा सदर अस्पताल में कोरोना महामारी जैसा माहौल बन गया है। हालांकि भोजपुर के डीएम महेंद्र कुमार ने सिर्फ 3 कर्मचारियों के मौत होने की पुष्टि की है।


बता दें कि आखिरी चरण का चुनाव 01 जून को होना है। आरा लोकसभा में अंतिम चरण में चुनाव होगा। ऐसे में आज 30 मई से ही पोलिंग बूथ और डिस्पैच सेंटर में चुनाव कार्य को लेकर कर्मचारी पहुंच रहे हैं और अपनी ड्यूटी को समझते हुए अपने गंतव्य स्थान की रवाना हो रहे हैं लेकिन भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बनकर सामने आई है। आज भीषण गर्मी और हीट वेव के चपेट में आने से भोजपुर जिले के अलग-अलग जगह पर चुनाव कार्य में लगे 5 कर्मचारियों की मौत हो गई।


 सभी लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में कई भोजपुर जिले के हैं जबकि कुछ लोग अन्य जिलों से आए कर्मी थे। मृतकों में शिवगंज अंबेडकर कॉलोनी निवासी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी राजेश राम, गोपालगंज से आरा आये होमगार्ड जवान धनराज सिंह, आरा के नाला मोड़ निवासी अर्धसरकारी कर्मचारी रविंद्र भूषण, नवादा रोड के चतुर्थ कर्मचारी एमडी यासीन और मुजफरपुर से आए सिंचाई विभाग का कर्मी संजय कुमार सिंह शामिल है।


इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। कुछ का इलाज आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जबकि कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इसमें सिपाही विजय कुमार, होमगार्ड जमाना रविंद्र शर्मा, बड़ा बाबू के पोस्ट पर तैनात नालंदा जिला निवासी अमरेंद्र कुमार, चतुर्थ वर्गीय कोईलवर के रहने वाले कर्मचारी राजकुमार प्रसाद शामिल है. 


इस मामले में डीएम महेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया की भीषण गर्मी और हीट वेव की वजह से तीन कर्मचारियों की मौत हुई है. हालांकि चुनाव करना भी हमारी जिम्मेदारी है. इसको किसी भी तरीके से करना है लेकिन गर्मियों और हीट वेव की वजह से हर बूथ के आसपास मेडिकल की पेट्रोलिंग टीम रहेगी.सदर अस्पताल व स्थानीय प्रखंड के अस्पतालों में हीट वेव के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए जाएंगे.इसके अलावा खान-पान और रहने की व्यवस्था भी गर्मी को देखते हुए की जा रही है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता