ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

आम लोगों पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार, ट्रांसपोर्टर्स ने 20% मालभाड़ा बढ़ाने की दी चेतावनी

PATNA : पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. लगातार इसके दामों में इजाफा हो रहा है. वहीं लागातार बढ़ते डीजल के दाम को देखते हुए महंगाई और बढ़ने को लेकर आशंका बढ़ गई है. <p

आम लोगों पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार, ट्रांसपोर्टर्स ने 20% मालभाड़ा बढ़ाने की दी चेतावनी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. लगातार इसके दामों में इजाफा हो रहा है. वहीं लागातार बढ़ते डीजल के दाम को देखते हुए महंगाई और बढ़ने को लेकर आशंका बढ़ गई है. 

डीजल के बढ़ते दाम को देखते हुए ट्रांसपोर्टर ने मालभाड़ा बढ़ाने की चेतावनी दी है. बिहार राज्य ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन बीस प्रतिशत तक मालभाड़ा में इजाफा करने की बात कही है, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा. महंगाई का मार झेल रहे आम आदमी पर और महंगाई की मार पड़ेगी.  

बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के महामंत्री नवीन कुमार ने बताया पहले ही ढुलाई लागत बढ़ने के कारण दाल, तेल सहित कई चीजों की कीमत बढ़ चुकी है. अब यदि फिर से  मालभाड़ा बढ़ा तो दाल, तेल सहित राज्य के बाहर से आने वाली उपयोग की अन्य वस्तुओं के दाम में इजाफा होना तय है.


लगातार बढ़ते डीजल और पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए मालवाहक और यात्रीवाहक गाड़ियों के मालिक मीटिंग कर अपनी विरोध की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में ऑटो चालक 26 फरवरी को सड़क पर उतरेंगे और आगे का फैसला लेंगे.