ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहींबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहीं

आज से बिहार में लगेगा कोरोना का टीका, पहला वैक्सीन IGIMS के सफाईकर्मी को लगेगा

PATNA: बिहार में आज से कोरोना वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो जाएगा. बिहार में सबसे पहला टीका आईजीआईएमएस के सफाईकर्मी रामबाबू और दूसरा टीका एंबुलेंस ड्राइवर अमित कुमार को लगेगा.&

आज से बिहार में लगेगा कोरोना का टीका, पहला वैक्सीन IGIMS के सफाईकर्मी को लगेगा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में आज से कोरोना वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो जाएगा. बिहार में सबसे पहला टीका आईजीआईएमएस के सफाईकर्मी रामबाबू और दूसरा टीका एंबुलेंस ड्राइवर अमित कुमार को लगेगा. 


आज से बिहार में लगेगा कोरोना का टीका, पहला वैक्सीन IGIMS के सफाईकर्मी को लगेगा


स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

सीएम नीतीश कुमार आज 10:45 बजे आईजीएमएस जाएंगे. जिसके बाद टीकाकरण की शुरुआत करेंगे. टीकाकरण के पहले चरण में पंजीकृत 462275 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा. राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है. बिहार में कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य में 300 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. सभी 9 सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित जिला स्तरीय अस्पताल और विभिन्न प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. 

12 जनवरी को कोरोना वैक्सीन पहुंचा पटना

सीरम का कोरोना वैक्सीन 12 जनवरी को पटना पहुंचा गया था. रिसीव करने के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय खुद पहुंचे हुए थे. मंगल पांडेय ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया था. फिर सभी जिलों में कोरोना का वैक्सीन भेजा गया. अब कल से टीकाकारण की शुरूआत होगी.