ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा

45 साल से ज्यादा उम्र वालों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे करेंगे शुरुआत

PATNA : देश में आज से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। बिहार में आज इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे करेंगे। मंत्री मंगल पांडे आज पटना के IGIMS

45 साल से ज्यादा उम्र वालों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे करेंगे शुरुआत
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देश में आज से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। बिहार में आज इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे करेंगे। मंत्री मंगल पांडे आज पटना के IGIMS में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि उन इलाकों में वैक्सिनेशन को रफ्तार दें जहां अब तक टीकाकरण अभियान सुस्त है। 


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि राज्य में आज से 45 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। सरकार ने सभी शिक्षकों और राज्य सरकार के कर्मियों को टीका देनेका फैसला भी किया है। राज्य सरकार के कर्मियों के अलावा उनके परिजनों को भी टीका लगाया जाएगा। 


केंद्र सरकार ने टीकाकरण के लिए संक्रमण वाले इलाकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ आर एस शर्मा और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण लगातार अभियान निदेशकों के साथ है चर्चा कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को राज्य सरकार ने जारी किया है। पंचायतवार नोडल कर्मी की तैनाती करने के लिए भी कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह कार्ययोजना बनाकर काम करें। 

टैग्स