ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

आज जारी होगा बिहार STET का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परीक्षा के नतीजे

PATNA: रिजल्ट की राह देख रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को BSEB

आज जारी होगा बिहार STET का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परीक्षा के नतीजे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रिजल्ट की राह देख रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को BSEB की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर इसकी जानकारी दी है।


आनंद किशोर ने ट्वीट कर जानकार दी है कि 3 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2023 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि रिजल्ट घोषित किये जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नतीजे चेक कर सकेंगे।


एसटीईटी एग्जाम देने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा के नतीजे जानने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होते ही उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिसे क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके साथ ही परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।


बता दें कि पिछले दिनों आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 4 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। बीते 19 सितंबर को आंसर की जारी की गयी थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर थी। अब परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों का इंतजार रिजल्ट आने के साथ ही खत्म हो जाएगा। रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी किया जा सकता है हालांकि अभ्यर्थी किसी भी तरह की आपत्ति नहीं दर्ज करा सकेंगे।