ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्यामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या

शुरू हुआ दावतों का सिलसिला.. आज सीएम नीतीश के आवास पर इफ्तार पार्टी, जुटेंगे सभी दल के नेता

PATNA : रमज़ान का महीना चल रहा है. इस महीने में दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला चलता है. खासकर राजनीतिक पार्टियां इस बहाने खूब राजनीति साधते हैं. पिछले दो साल से कोरोना की वजह से इस त

शुरू हुआ दावतों का सिलसिला.. आज सीएम नीतीश के आवास पर इफ्तार पार्टी, जुटेंगे सभी दल के नेता
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रमज़ान का महीना चल रहा है. इस महीने में दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला चलता है. खासकर राजनीतिक पार्टियां इस बहाने खूब राजनीति साधते हैं. पिछले दो साल से कोरोना की वजह से इस तरह के आयोजन नहीं हो रहे थे. लेकिन इस बार फिर दावतों का सिलसिला शुरू हो गया है. 


पिछले दिनों अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने भी अपने सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में नेताओं ने शिरकत की थी. अब मुख्यमंत्री आवास में एक बार फिर से इफ्तार पार्टी का दौर शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होने वाले इफ्तार पार्टी में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों को भी इफ्तार पर दावत दी गई है. 


इस दावते इफ्तार में बिहार सरकार के कई मंत्री और आला अधिकारी भी आमंत्रित किये गए हैं. कोरोना के समय को छोड़ दें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल सीएम आवास में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते रहे हैं. इस बार भी राज्यपाल से लेकर प्रमुख हस्ती तक मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में शामिल लेने वाले हैं. इफ्तार पार्टी में बिहार एनडीए के सभी प्रमुख नेता के भाग लेने की संभावना है.

टैग्स