ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

अगवानी गंगा घाट पुल हादसे पर HC में सुनवाई कल, गंगा में भरभरा कर गिरा था हजारों करोड़ का ब्रिज

PATNA: बिहार में भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी घाट के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल के ध्वस्त होने के मामलें पर पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता मणिभूषण सेंगर और ललन कुम

अगवानी गंगा घाट पुल हादसे पर HC में सुनवाई कल, गंगा में भरभरा कर गिरा था हजारों करोड़ का ब्रिज
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA:  बिहार में भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी घाट के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल के ध्वस्त होने के मामलें पर पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता मणिभूषण सेंगर और ललन कुमार की याचिकायों पर कल यानी  21जून,2023 को एक साथ सुनवाई होगी. इन याचिकाओं पर चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की खंडपीठ सुनवाई करेगी. 


बता दें इससे पूर्व जस्टिस पूर्णेन्दु सिंह की सिंगल बेंच ने ग्रीष्मावकाश के दौरान ललन कुमार की याचिका पर सुनवाई की. उन्होंने गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन चार लेन पुल के ध्वस्त होने के मामलें को गंभीरता से लेते हुए निर्माण करने वाली कंपनी के MD को 21जून, 2023 को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था.


वही कोर्ट ने इसके साथ ही पुल निर्माता कंपनी को विस्तृत रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था. जिसमें कंपनी को पुल की पूरी लम्बाई, DPR, मिट्टी की गुणवत्ता जैसी चीजे का विवरण देने को कहा था. और कोर्ट ने बिहार सरकार को कार्रवाई रिपोर्ट अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने 21 जून, 2023 को उपर्युक्त बेंच में प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया था.


पथ निर्माण विभाग ने अपने स्तर पर अगुवानी-सुल्तानगंज पुल की जांच पूरी करा ली है. पुल क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ के साथ-साथ एनआईटी रुड़की की टीम ने मौके पर जाकर संरचना की जांच की है. सबसे पहले यह बात सामने आयी थी कि डिजाइन में गड़बड़ी की वजह से सुपर स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ. फिलहाल विशेषज्ञों की विधिवत रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

टैग्स