ब्रेकिंग
पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...

आफत की बारिश : आंधी से कई जगहों पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

PATNA : बिहार में अचानक से मौसम में आई बदलाव के कारण राजधानी पटना में कई तरह के नुकसान हुआ है। राजधानी में आई अचानक तेज आंधी-बारिश से पटना शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। 3

आफत की बारिश : आंधी से कई जगहों पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति  ठप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अचानक से मौसम में आई बदलाव के कारण राजधानी पटना में कई तरह के नुकसान हुआ है। राजधानी में आई अचानक तेज आंधी-बारिश से पटना शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। 33 केवीए और 11 केवीए के दर्जनों लाइन ब्रेकडाउन में चला गया। कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगहों पर बिजली के तार पर बैनर-पोस्टर और पेड़ की डाली गिर गई। करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश के बीच 11 केवीए के अमूमन फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। इससे शहर के अधिकांश इलाके में बिजली पूरी तरह बाधित रही। 


मिली जानकारी के अनुसार, आंधी के साथ तेज बारिश के कारण बिहार म्यूजियम के बाहर,  बुद्धा कॉलोनी, बीसी रोड, साउथ बेली रोड, राजधानी वाटिका, गांधी मैदान, सैदपुर, राजेन्द्रनगर, तारामंडल समेत अन्य जगहों पर पेड़ गिरे थे। इसे हटाने में तीन से छह घंटे तक का समय लग गया। इसके चलते इन इलाकों में अधिक देर बिजली बाधित रही। पेड़ हटाने की कार्रवाई देर रात की गई। जैसे-जैसे पेड़ हटाए गए, उस अनुसार बिजली बहाल की जाती रही। 


वहीं, राजधानी पटना में 20 मिमी की बारिश का पानी निकालने में छह से सात घंटे लग गये। मेट्रो निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए न्यू बाइपास नाले की क्षमता कम होने से बारिश का पानी बहुत धीमी गति से निकल पाया।  झमाझम बारिश से पटना के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। इसमें खासकर गांधी मैदान, बोरिंग कैनाल रोड, अशोक राजपथ, करबिगहिया, कंकड़बाग, चिरैयाटांड पुल के नीचे, पाटलिपुत्र कॉलोनी, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, स्टेशन गोलंबर समेत कई निचले इलाके में पानी जमा हो गया। 


इधर, बारिश के बाद हुई जलजमाव से निजात को लेकर नगर निगम के तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर भगी जारी किया गया है। किसी भी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या होने पर क्यूआरटी द्वारा 2 घंटे में स्थिति को बेहतर बनाया जा रहा है। निगम प्रशासन ने आमलोगों से अपील की है कि अगर उनके इलाके में कोई भी समस्या है तो वह 155304 पर अपनी शिकायत दर्ज करें। पटना नगर निगम की ओर से उनकी समस्या को कुछ घंटों में ही दूर किया जाएगा। हेल्पलाइन एवं क्यूआरटी सक्रिय है। इसके साथ ही पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर शहर के सभी जगहों का निरीक्षण भी किया जा रहा है