ब्रेकिंग
‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

शौच के लिए घर से निकली लड़की के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 8 घायल

खुले में शौच मुक्त अभियान सरकार चला रही है वही आज भी कई लोग शौच के लिए खेतों में जा रहे हैं। घर से बाहर जाने पर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैमूर में एक लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली तो उसके साथ मनचलों ने छेड़खानी की।

BIHAR POLICE
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी की गयी। जिसके विरोध में परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी। लाठी डंडा और गंडासा से हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र राम का 20 वर्षीय पुत्र शिव कुमार, स्वर्गीय रामवृक्ष राम का 48 वर्षीय पुत्र जितेंद्र, जय राम का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार जगदीश राम का 28 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश रवि और स्वर्गीय रामबृक्ष का 67 वर्षीय पुत्र जगदीश राम बताये जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बुचुन राम का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार शिव जतन राम का 65 वर्षीय शिव पुत्र बुचून राम और भीम प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार बताये जा रहे हैं। दोनों पक्षों द्वारा भभुआ थाने को घटना की जानकारी दी गई है । घायल जितेंद्र कुमार ने बताया उनकी नतिनी शाम में शौच करने गई थी तभी उसके साथ छेड़खानी की गयी। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता