ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

BIHAR NEWS : 9 महीने के बच्चे को अगवा कर हत्या, अब आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनीसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां 9 महीने के बच्चे के अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फि

BIHAR NEWS :  9 महीने के बच्चे को अगवा कर हत्या, अब आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनीसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां 9 महीने के बच्चे के अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में जूट गई है। 


जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही में बुधवार की देर रात्रि ननिहाल आये नौ माह के बच्चे की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चोरी कर बच्चे का पहले कत्ल किया गया और फिर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। अब गुरुवार की सुबह शव मिलने पर परिजनों ने आरा - मोहनियां फोरलेन जाम कर दिया है।


बताया जा रहा है कि तीयर थाना निवासी विकास यादव का नौ माह का पुत्र युवराज अपनी मां पुजा कुमारी के संग जगदीशपुर थाना के भोराही में आया था। बच्चा युवराज अपनी मां मौसी व नानी आरती देवी के संग पलंग पर ननिहाल में सोया था। परिजनों की मांने तो बुधवार की रात लगभग 11 बजे जब मां उठी तो बच्चा पलंग पर नहीं था।


इधर, खोजबीन के बाद भी न मिलने पर परिजन बच्चे का किसी के द्वारा रात्रि में छत के सहारे प्रवेश कर चोरी कर लेने की बात मान कर रात में ही थाने पहुंच गए। गुरूवार के सुबह घर से दो सौ गज की दूरी पर बच्चे का शव मिलने पर कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने बच्चे का शव रख रख कर आरा मोहनिया फोरलेन को हाटपोखर के पास जाम कर नारेबाजी की है। परिजन डॉग स्क्वायड को बुलाने व दोषी को पकड़ने को लेकर डटे है।