ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

8 से 20 मार्च तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान, पहली से नौवीं कक्षा तक के बच्चों का होगा नामांकन, कैच-अप कोर्स भी शुरू होगा

PATNA: कक्षा 1 से 9 तक के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सत्र 2021-22 के लिए 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष नामांकन अभियान चलेगा। शिक्षा वि

8 से 20 मार्च तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान, पहली से नौवीं कक्षा तक के बच्चों का होगा नामांकन, कैच-अप कोर्स भी शुरू होगा
Santosh Singh
2 मिनट



PATNA: कक्षा 1 से  9 तक के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सत्र 2021-22 के लिए 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष नामांकन अभियान चलेगा। शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। विभाग ने अप्रैल 2021 के प्रथम सप्ताह से कैच-अप कोर्स चलाने का भी फैसला लिया है।



गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ा है। स्कूल नहीं जाने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। इसी कमी को दूर करने के उद्धेश्य से शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।


बच्चों के उम्र और क्लास के अनुरूप दक्षता प्रदान कराने के लिए 2020-21 की सभी कक्षाओं में पूर्ववर्ती कक्षा के शैक्षिक सामग्री को छोटा कर 3 महीने का कैच-अप कोर्स चलाने का फैसला लिया गया है। अप्रैल 2021 के प्रथम सप्ताह से कैच-अप कोर्स चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कोर्स में पूर्व में नामांकित छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नए छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। कक्षा 1 से  9 तक के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सत्र 2021-22 के लिए 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष नामांकन अभियान चलेगा। शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।