ब्रेकिंग
Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा

Accident News: दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 8 लोग घायल, चलती कार का टायर फटने से हुआ हादसा

Accident News: बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया शेख पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर ए

Accident News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Accident News: बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया शेख पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई है। पेड से टकराते हुए एक घर में घुस गई है।


हादसे में कार सवार आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घायल सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाक के लिए सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी लोग ईद मनाकर अपने घर लौट रहे थे।


पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया है कि टायर फटने की वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गए हैं। घायलों में हसेन अख्तर- 28 वर्ष, अरसद 30 वर्ष, इरफान- 16 वर्ष, शबनम- 15 वर्ष, समा परवीन 26 वर्ष, गुड़िया- 22 वर्ष, शबनम परवीन- 26 वर्ष और मो० अंस- 3 वर्ष शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा