ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

BPSC Exam: फिर से आयोजित नहीं होगी 70वीं BPSC पीटी परीक्षा, पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

BPSC Exam: पटना हाई कोर्ट ने 70वीं BPSC पीटी परीक्षा मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पुनः कराये जाने सम्बन्धी याचिकायों को

BPSC Exam
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

BPSC Exam: पटना हाई कोर्ट ने 70वीं BPSC पीटी परीक्षा मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने 70वीं  बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पुनः कराये जाने सम्बन्धी याचिकायों को ख़ारिज करते हुए राज्य सरकार और बीपीएससी को बड़ी राहत दी है।


दरअसल, बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों द्वारा की जा रही थी। इसको लेकर पटना हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था जिसे आज सुनाया गया।


18 और 19 मार्च को दो दिनों तक पटना हाई कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। इससे पहले जस्टिस ए एस चंदेल इस मामले की सुनवाई कर रहे थे लेकिन बाद में इससे संबंधित मामलों की सुनवाई पटना हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ द्वारा की गई।


आज पटना हाईकोर्ट ने 70वीं बीपीएससी सिविल प्रारंभिक परीक्षा की पुनः मांग करने वाले उम्मीदवारों को बड़ा झटका दिया। पटना हाई कोर्ट ने 70वीं बीपीएससी सिविल प्रारंभिक परीक्षा फिर से कराये जाने सम्बन्धी याचिकाओं को ख़ारिज करते हुए राज्य सरकार और बीपीएससी को बड़ी राहत दी।


कोर्ट ने राज्य सरकार और बीपीएससी को बड़ी राहत देते हुए पप्पू कुमार व अन्य की याचिकाओं को खारीज कर दिया। ऐसे में अब पीटी परीक्षा फिर से आयोजित नहीं की जाएगी। हाई कोर्ट के इस फैसले से उन उम्मीदवारों के बड़ा झटका लगा हैं, जिन्होंने 70वीं बीपीएससी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर फिर से कराने की मांग की थी।


बता दें कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले पर सुनवाई की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पटना हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी और याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद अभ्यर्थियों के एक गुट ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को फिर से कराने की मांग की थी। 


पटना हाई कोर्ट ने रिजल्ट रोकने से इनकार किया था। जिसके बाद बीपीएससी ने पीटी परीक्षा का रिजल्ट पिछले दिनों घोषित कर दिया था। प्रारंभिक परीक्षा में 328990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने 45 दिनों में परिणाम जारी कर दिया था। आयोग ने बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच परिणाम की घोषणा किया था। 


13 दिसंबर 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। छात्रों की मांग पर बीपीएससी ने पटना के बापू परीक्षा केंद्र के एग्जाम को रद्द किया गया था और 4 जनवरी को इस परीक्षा को फिर से आय़ोजित किया था। पूरी परीक्षा को रद्द कराने के लिए पटना में विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों ने कई दिनों तक आंदोलन किया था।