ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को CM नीतीश ने 4-4 लाख रूपये देने का दिया निर्देश

PATNA: बिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। 


बता दें कि 5 मई की देर शाम को पटना, गया और अरवल में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई थी। इस दौरान पटना जिले में 03, गया में 01 और अरवल में 01 व्यक्ति की मौत ठनका गिरने से हो गयी। वज्रपात की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

टैग्स