ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

4 शिक्षकों पर फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी लेने का सरपंच ने लगाया आरोप, केके पाठक को पत्र लिखकर की बर्खास्त करने की मांग

SIWAN: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को सहसरांव पंचायत के सरपंच मुकेश कुमार ने पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सरपंच ने चार शिक्षकों को नौकरी से हटाने की मांग की है।&nbs

4 शिक्षकों पर फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी लेने का सरपंच ने लगाया आरोप, केके पाठक को पत्र लिखकर की बर्खास्त करने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को सहसरांव पंचायत के सरपंच मुकेश कुमार ने पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सरपंच ने चार शिक्षकों को नौकरी से हटाने की मांग की है। 


सरपंच ने बताया है कि चारों का सर्टिफिकेट फर्जी है जिसके आधार पर ये लोग नौकरी हासिल किये हैं। इसलिए इसकी जांच की जाए और इन सभी शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय जुआफर की प्रेम पुतुल कुमारी, नायब प्राथमिक विद्यालय मालीटोला मुंदीपुर के बलिराम राय, सोनवर्षा प्राथमिक विद्यालय के प्रमोद कुमार पंडित और दिलसादपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जय प्रकाश सिंह का नियोजन गलत प्रमाण पत्रों के आधार पर किया गया है। 


सरपंच ने बताया कि इन शिक्षकों की सेवा से बर्खास्त करते हुए वेतन मद से भुगतान की गई राशि की वसूली का भी निर्देश पहले दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रवण कुमार से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों की बात सरपंच कर रहे हैं इनका वेतन बंद किया जा चुका है हालांकि कि अभी भी वे विद्यालय जा रहे हैं। ये सभी शिक्षक कोर्ट का रुख कर चुके है। अब देखने वाली बात होगी की इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव क्या एक्शन लेते हैं?