ब्रेकिंग
'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग

बिहार चुनाव : 30 विधासनभा सीटों पर वोटिंग खत्म, 41 सीटों पर मतदान जारी

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 30 सीटों पर मतदान का समय समाप्त हो गया है. हालांकि ईवीएम में खराबी आने और देर से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के कारण जमुई के 12 बूथो

बिहार चुनाव : 30 विधासनभा सीटों पर वोटिंग खत्म, 41 सीटों पर मतदान जारी
First Bihar
2 मिनट

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 30 सीटों पर मतदान का समय समाप्त हो गया है. हालांकि ईवीएम में खराबी आने और देर से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के कारण जमुई के 12 बूथों पर शाम सात बजे तक मतदान होगा. 


आपको बता दें कि कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, चेनारी (सु), सासाराम, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया (सु), टिकारी, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकन्दरा (सु), जमुई, झाझा, चकाई, चैनपुर, नवीनगर, कुटुम्बां (सु) और रफीगंज में मतदान संपन्न हुआ. 


गौरतलब है कि जमुई जिले के 12 मतदान केंद्रों पर 7 बजे शाम तक वोटिंग के लिए डीएम ने अनुशंसा की. हालांकि इन 12 बूथों पर भी शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होनी थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ जिस वजह से मतदान प्रक्रिया के ख़त्म होने के समय को बढ़ाकर शाम के 7 बजे तक का कर दिया गया है. 


वहीं 41 विधानसभा सीटों पर अभी भी मतदान प्रक्रिया जारी है. इन 41 विधानसभा सीटों के नाम अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु), कहलगांव, सुलतानगंज, अमरपुर, धोरैया (सु),बांका, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, विक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (सु), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (सु), रामगढ़, मोहनियां (सु), भभुआ,करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, गया टाउन, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, हिसुआ, नवादा और वारसलीगंज शामिल हैं. 

टैग्स