ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

30 अप्रैल से 130 किमी की स्पीड से पटना से दौड़ेंगी ट्रेनें, जोरशोर से तैयारी में जुटा पूर्व मध्य रेलवे

PATNA : पूर्व मध्य रेल के झाझा-पटना जंक्शन-पं0 दीनदयाल उपाध्याय ज. रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ायी जाएगी । जल्दी ही इस रेलखंड पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी। रेलवे न

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पूर्व मध्य रेल के झाझा-पटना जंक्शन-पं0 दीनदयाल उपाध्याय ज. रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ायी जाएगी । जल्दी ही इस रेलखंड पर 130 किलोमीटर प्रति  घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने इस साल 30 अप्रैल से ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।


पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के मुताबिक झाझा-पं0 दीनदयाल उपाध्याय ज. रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों की स्पीड बढ़ाते हुए इस रेलखंड पर 30 अप्रैल, 2020 तक अप और डाउन दोनों लाइनों पर 130 किलोमीटर की गति से ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो जाने की उम्मीद है । इस रेलखंड पर ट्रेनों  की अधिकतम गति सीमा बढ़ जाने से रेल क्षमता में वृद्धि तो होगी ही साथ ही यात्रा में पहले से अपेक्षाकृत कम समय लगने से यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी।


रेलवे स्पीड बढ़ाने की कवायद में जुटी हुई है। इसके लिए इंजीनियरिंग, संरक्षा समेत अन्य जरुरी मानकों को पूरा करने की तैयारी में रेलवे जुटी हुई है। पिछले दिनों अपर महाप्रबंधक की अध्यक्षता में पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस रेलखड पर ट्रेनों की गतिसीमा बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।  जिसके आलोक में ये कार्य तीन चरणों में कार्य पूरे किए जाएंगे। 


गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेल द्वारा पिछले दिनों कई महत्वपूर्ण रेलखंडों पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गयी है । इनमें दौरम मधेपुरा से मुरलीगंज तक गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किमी, मुरलीगंज से बनमनखी तक 75 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा तथा बनमनखी से पूर्णिया कोर्ट तक ट्रेनों की गतिसीमा 60 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा की जा चुकी है । इसके अलावा धनबाद से ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड होते हुए पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (वाया गया) की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्पीड लिमिट बढ़ाई गयी है।  इसके बाद इस रेलखंड पर चलने वाली कुल 18 जोड़ी ट्रेनों की गतिसीमा पूर्व के 110 किमी0 प्रतिघंटा से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है ।





टैग्स