ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

26 जून से होने वाली सक्षमता परीक्षा स्थगित, शिक्षकों की मांग पर बोर्ड ने लिया फैसला

PATNA: 26 से 28 जून के बीच होने वाली द्वितीय सक्षमता परीक्षा स्थगित हो गयी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा को स्थगित किया है। बताया जाता है

26 जून से होने वाली सक्षमता परीक्षा स्थगित, शिक्षकों की मांग पर बोर्ड ने लिया फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 26 से 28 जून के बीच होने वाली द्वितीय सक्षमता परीक्षा स्थगित हो गयी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा को स्थगित किया है। बताया जाता है कि 28 और 29 जून को हेडमास्टर भर्ती परीक्षा होनी है। शिक्षक सक्षमता परीक्षा और हेडमास्टर भर्ती परीक्षा की तारीख टकराने की वजह से शिक्षक संगठनों ने द्वितीय सक्षमता परीक्षा को स्थगित करने की मांग बीएसईबी से की थी। 


जबकि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया है। अब द्वितीय सक्षमता परीक्षा की नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 85 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों ने आवेदन किया था। 14 जून को एडमिट कार्ड भी जारी किया गया था। पांच दिन बाद परीक्षा भी होने वाली थी लेकिन अचानक 26 जून से 28 जून के बीच होने वाली द्वितीय सक्षमता परीक्षा को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थगित कर दिया। ऐसे में अब अभ्यर्थियों को हेडमास्टर की परीक्षा में बैठने का मौका मिल गया है। 


बता दें कि राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा देना अनिवार्य है। इस परीक्षा के पास होने के बाद उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा। जिसकी मांग नियोजित शिक्षकों काफी दिनों से कर रहे थे। उनकी इस मांग को सरकार ने माना जिसके बाद समय-समय पर सक्षमता परीक्षा आयोजित कर नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा हासिल करने का मौका दिया जाता है। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें