ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

2 दिसंबर से लगेगा पुस्तक मेला, पत्रकारिता समेत साहित्य और कला में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा पुरस्कार

PATNA : बिहार में पुस्तक प्रेमियों के लिए हर साल आयोजित होने वाला पुस्तक मेला इस बार 2 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह मेला राजधानी पटना के सुप्रसिद्ध गांधी मैदान में

2 दिसंबर से लगेगा पुस्तक मेला, पत्रकारिता समेत साहित्य और कला में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा पुरस्कार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में पुस्तक प्रेमियों के लिए हर साल आयोजित होने वाला पुस्तक मेला इस बार 2 दिसंबर से  शुरू होने जा रहा है। यह मेला राजधानी पटना के सुप्रसिद्ध गांधी मैदान में आयोजित करवाया जाएगा। यह मेला सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट द्वारा लगाया जाता है। इस मेले बिहार से लेकर देश के कई राज्यों से संचालित हो रहे प्रकाशन की पुस्तक उपलब्ध रहेगी।  


वहीं, इस बार के मेले को लेकर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस बार मेले का प्रमुख कार्यक्रम जनसंवाद होगा।जिसमें देश भर से अनेक प्रमुख कलाकार शामिल होंगे। इस बार पटना पुस्तक मेले में विशेष रूप से कोविड महामारी के बाद बनी दुनिया की स्तिथि के बाद एक दूसरे को प्रोत्साहन और सहयोग देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार भी  कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 


इसके साथ ही इस बार साहित्य के लिए विद्यापति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तो वहीं, पत्रकारिता के  लिए सुरेंद्र प्रताप सिंह पुरस्कार, रंगकर्म के लिए भिखारी ठाकुर पुरस्कार और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यक्षिणी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही हर साल की तरह पटना पुस्तक मेला में स्कूली बच्चों का यूनिफॉर्म और परिचय पत्र के साथ प्रवेश निःशुल्क होगा।  जबकि सरकारी कॉलेज के छात्रों को सोमवार से शुक्रवार तक परिचय पत्र के साथ प्रवेश निःशुल्क होगा। इसके साथ ही दिव्यांगों  के लिये भी प्रवेश निःशुल्क रहेगा। यह मेला 13 दिसम्बर तक आयोजित करवाया जाएगा। 


बता दें कि, हर साल पुस्तक प्रेमियों को इस दिन काफी इंतजार रहता है। इस मेले में कई प्रकाशन की पुस्तकें एक जगह पर आसानी से उपलब्ध हो जाती है।  इसके साथ ही इस मेले में बिहार से जुड़े हुए चीज़ों को भी अधिक बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही हर रोज अलग - अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। साथ ही खाने - पीने की चीज़ों का भी स्टॉल लगाया जाता है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT

FirstBihar संवाददाता