ब्रेकिंग
कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया; दो अब भी लापता, गांव में कोहराम✦बेतिया गोल्ड शोरूम लूटकांड: DIG ने 7 घंटे तक की गहन पड़ताल, 48 घंटे में खुलासे का किया दावा, SIT की जांच तेज✦बिहार में शादी करने मात्र से मिल जाएगा SC आरक्षण? पटना हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर, जानिए क्या है पूरा नियम!✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया; दो अब भी लापता, गांव में कोहराम✦बेतिया गोल्ड शोरूम लूटकांड: DIG ने 7 घंटे तक की गहन पड़ताल, 48 घंटे में खुलासे का किया दावा, SIT की जांच तेज✦बिहार में शादी करने मात्र से मिल जाएगा SC आरक्षण? पटना हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर, जानिए क्या है पूरा नियम!✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?

DARBHANGA: राहुल गांधी पर 2 केस दर्ज, 20 नामजद कांग्रेस नेता और 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी

राहुल गांधी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार में दलित छात्रों से बातचीत करने पहुंचे राहुल गांधी पर 2 केस दर्ज हो गया। एक केस बिना परमिशन के अंबेडकर छात्रावास में सभा करने और दूसरा निषेधाज्ञा तोड़ने को लेकर किया गया है।

bihar
राहुल गांधी पर बिहार में केस दर्ज
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। बिहार में वो करीब 7 घंटे तक रहे उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गये। सबसे पहले वो दरभंगा गये जहां जिला  प्रशासन की परमिशन के बिना NSUI के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबेडकर छात्रावास पहुंच गये। जहां करीब 15 मिनट तक दलित छात्रों को मंच से संबोधित किया। 


जबकि उन्हें अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम की इजाजत जिला प्रशासन ने नहीं दी थी। इसके जगह टाउन हॉल में कार्यक्रम की परमिशन दी गयी थी। इसके बावजूद राहुल गांधी ने अंबेडकर छात्रावास में सभा की। जिसके बाद राहुल गांधी पर 2 अलग-अलग केस दर्ज किया गया। वही  20 नामजद कांग्रेस नेता और 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी। बिना अनुमति कार्यक्रम करने के साथ-साथ निषेधाज्ञा तोड़ने का केस मजिस्ट्रेट के बयान पर दरभंगा में दर्ज किया गया। 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा के लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल गांधी सहित 20 नामजद कांग्रेस नेता के अलावे 100 अज्ञात के खिलाफ एक साथ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक केस BNS 163 (पुराना 144) निषेधाज्ञा तोड़ने के कारण मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम ने दर्ज कराई है। तो दूसरी प्राथमिकी बिना अनुमति अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करने के कारण ज़िला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने दर्ज कराई गयी है। दरभंगा सदर के SDPO अमित कुमार और सदर SDM विकास कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।