ब्रेकिंग
गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध

14 पुलिसवाले मिले कोरोना पॉजिटिव, पुलिस लाइन में हड़कंप

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. पुलिसवाले भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं. बीते दिन जहानाबद म

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. पुलिसवाले भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं. बीते दिन जहानाबद में 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है. इस अपडेट के मुताबिक 14 और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिससे पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया है.


बिहार में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 177  लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 26 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.


बिहार सरकार के आंकड़े के अनुसार खगड़िया जिले से 14 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. खगड़िया सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार को बताया कि जिले में अब तक तक़रीबन 2 हजार लोगों की जाँच हुई है. जिसमें 255 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. खगड़िया सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने आगे बताया कि 255 पॉजिटिव मरीजों में से 88 लोग ठीक हो गए हैं. जबकि 3 लोगों की मौत भी हो गई है. जिसके कारण फिलहाल जिले में कुल 164 कोरोना केस एक्टिव हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना की रोकथाम को लेकर लगातार जिला प्रशासन की ओर से कदम उठाये जा रहे हैं. सभी पॉजिटिव मरीजों का इलाज जिले के आइसोलेशन वार्ड में कराया जा रहा है.


बिहार में अब तक 26 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक नवादा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 26 हो गया है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.

टैग्स