ब्रेकिंग
Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग

13 मार्च को पटना में एडवांटेज लिट फेस्ट का रूबरू कार्यक्रम, मशहूर शायर शबीना अदीब करेंगी शिरकत

PATNA : आगामी 13 मार्च को पटना में एडवांटेज लिट फेस्ट का रूबरू कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. यह लिट फेस्ट का पांचवां एपिसोड होगा. इस कार्यक्रम में देश-दुनिया की मशहुर शायर श

13 मार्च को पटना में एडवांटेज लिट फेस्ट का रूबरू कार्यक्रम, मशहूर शायर शबीना अदीब करेंगी शिरकत
First Bihar
5 मिनट

PATNA :  आगामी 13 मार्च को पटना में एडवांटेज लिट फेस्ट का रूबरू कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. यह लिट फेस्ट का पांचवां एपिसोड होगा. इस कार्यक्रम में देश-दुनिया की मशहुर शायर शबीना अदीब शिरकत करेंगी, जिनसे एन.डी.टी.वी. की न्यूज रीडर नगमा सहर बात करेंगी. दूरदर्शन की एंकर प्रेरणा प्रताप कार्यक्रम का संचालन करेंगी. 


चिर प्रतीक्षित एडवांटेज लिट फेस्ट का पांचवा एपिसोड ‘रूबरू’ आगामी 13 मार्च को शाम 6 बजे से पटना के होटल मौर्या में होगा, जिसमें देश-दुनिया की मशहूर शायर शबीना अदीब शिरकत करेंगी. जिनसे प्रसिद्ध माॅडरेटर तथा एन.डी.टी.वी. की न्यूज रीडर नगमा सहर अदब-तहजीब और शेरो-शायरी पर बात करेंगी. इस कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन की एंकर प्रेरणा प्रताप करेंगी. बिहार के इस खूबसूरत कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. इस कार्यक्रम के लिए निर्धारित 300 सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिनमें से अधिकतर सीटों की बुकिंग हो गयी है. चंद सीटें बची हैं, कार्यक्रम देखने के लिए जल्द से जल्द सीट बुक करा लें. कार्यक्रम में बिना टिकट के प्रवेश वर्जित है. इस कार्यक्रम में शिरकत करने वालों के लिए कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुगलई खाने की व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही है.


यह जानकारी देते हुए एडवांटेज लिट फेस्ट आयोजित करने वाली कंपनी एडवांटेज सपोर्ट के सचिव श्री खुर्शीद अहमद ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 17 जनवरी को डाॅ. वकार अहमद के निवास स्थान पाटलिपुत्र काॅलोनी में डाॅ. ए.ए. हई की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में कई समितियों का गठण किया गया। बैठक में मो. मोइजुद्दीन, एस.आर.एफ. यूसुफ, फैजान अहमद, ओबेदुर रहमान, डाॅ. वकार अहमद, नूरूल होदा, एजाज हुसैन, फहीम अहमद, डाॅ. अनवारूल होदा, खालिद रशीद, अनूप शर्मा, आयुष केसरी, डाॅ. राज कुमार नाहर, डाॅ. किशोर सिन्हा तथा चैधरी शरफुद्दीन उपस्थित थें.


उन्होंने कहा कि जून 2019 से शुरू इस लिट फेस्ट के चार एपिसोड पूरे हो चुके हैं. कोरोना काल में कई वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किये गये थें. इस कार्यक्रम के स्पाँसरशिप के लिए कंपनियां एडवांटेज मीडिया कन्सलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी मलिक इरशाद (98350 39955) से संपर्क कर सकती हैं.


शबीना अदीब की मशहूर गजल - 


‘‘खामोश लब है झूकी हैं पलकें

दिलों में उलफत नयी नयी है

अभी तकल्लुफ है गुफ्तगू मे

अभी मोहब्बत नयी नयी है’’


‘‘अभी ना आयेगी नींद तुमको

अभी ना हमको सुकून मिलेगा

अभी तो धड़केगा दिल ज्यादा

अभी ये चाहत नयी नयी है’’


‘‘बहार का आज पहला दिन है

चलो चमन मे टहल के आयें

फिजा मे खुशबू नयी नयी है

गुलों में रंगत नयी नयी है’’


‘‘जो खानदानी रईस हैं वो

मिजाज़ रखते हैं नरम अपना

तुम्हारा लहजा़ बता रहा है

तुम्हारी दौलत नयी नयी है’’


‘‘जरा सा कुदरत ने क्या नवाज़ा

की आके बैठे हो पहली सफ़ में

अभी से उड़ने लगे हवा में

अभी तो शोहरत नयी नयी है’’


एडवांटेज लिट फेस्ट के पिछले चार एपिसोड -
एडवांटेज लिट फेस्ट के पहले एपिसोड की शुरूआत जून 2019 में की गयी, जिसमें अमेरिका में रहने वाले शायर फरहत शाहजाद ने शिरकत की थी. उन्हीं के नाम पर ‘एक शाम, फरहत शाहजाद के नाम’ पर किया गया था. इसका आयोजन उर्दू भवन, पटना में किया गया जिसकी शानदार कामयाबी के उपरान्त बिहार म्यूजियम में अगस्त में ‘एक शाम, ए.एम. तुराज के साथ’ आयोजित किया गया. इन दो आयोजनों ने पटनावासियों का ध्यान आकृष्ट कराकर आयोजक एडवांटेज सपोर्ट को अगला एपिसोड करने के लिए बल प्रदान किया. तीसरे एपिसोड में बाॅलीवुड कलाकार मनोज मुंतशिर ने अपना कार्यक्रम पेश किया.


इसके बाद लाॅकडाउन के समय चैथे एपिसोड में कई वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किये गये थें, जिसमें दिल्ली के निजामी ब्रदर्स द्वारा कव्वाली, अंदाज-ए-बयान के अंतर्गत उदयपुर टेल्स के द्वारा शानदार स्टोरी टेलिंग, राधिका चोपड़ा के द्वारा गजल और इंटरनेशनल ई-मुशायरा में मुनव्वर राणा, मंसूर उस्मानी, शारिक कैफी, शबीना अदीब, ए.एम. तुराज, सैयद सरोश आसिफ तथा अनस फैजी समेत कई नामी शायरों ने दर्शकों से वाह-वाही लूटी.