ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत

13 मार्च को आयोजित होगा एडवांटेज लिट फेस्ट का 5वां एपिसोड, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

PATNA : एडवांटेज ग्रुप की तरफ से 13 मार्च को शाम 7 बजे होटल मौर्या में पटना लिटरेरी फेस्टिवल का पांचवा एपिसोड 'रूबरू' आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम विश्व महिला दिवस को सम

13 मार्च को आयोजित होगा एडवांटेज लिट फेस्ट का 5वां एपिसोड, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
First Bihar
3 मिनट

PATNA : एडवांटेज ग्रुप की तरफ से 13 मार्च को शाम 7 बजे होटल मौर्या में पटना लिटरेरी फेस्टिवल का पांचवा एपिसोड 'रूबरू' आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम विश्व महिला दिवस को समर्पित रहेगा जिसमें सभी कलाकार महिलाएं रहेंगी. इस एपिसोड में देश-दुनिया की मशहुर शायर शबीना अदीब प्रसिद्ध टी.वी. मॉडरेटर  नगमा सहर के साथ पुराने अजीमाबाद की अदब और तहजीब पर बातें करेंगी. इस एपिसोड का संचालन दूरदर्शन की एंकर प्रेरणा प्रताप करेंगी. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. 


कार्यक्रम की जानाकरी देते हुए एडवांटेज ग्रुप के संस्थापक खुर्शीद अहमद ने बताया कि इस एपिसोड को हमने महिला दिवस के लिए समर्पित किया है, इसलिए सभी कलाकार महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि हम अजीमाबाद की पुरानी संस्कृति को जीवंत करने का प्रयास कर रहे हैं. इस मौके पर मरहूम जुबेरूल हसन (मरणोंप्रांत), डॉ. कैलाश बिहारी सिंह, डॉ. अक़ील अहमद सिद्दीकी, पुष्पा सिन्हा को सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शहर के नामी और बड़े-बड़े लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लोगों की सुरक्षा का पूरा-पूरा इंतजाम रहेगा. 


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ. ए.ए. हई (अध्यक्ष), खुर्शीद अहमद (सचिव), फैजान अहमद (चेयरमैन कोर कमिटी), डॉ. वकार अहमद, मो. मोइजुद्दीन, एस.आर.यूसूफ, फहीम अहमद, ओबेदुर रहमान, नूरूल होदा, एजाज हुसैन, डॉ. अनवारूल होदा, खालिद रशीद, अनूप शर्मा, राज कुमार नाहर, डॉ. किशोर सिन्हा, शिवजी चतुर्वेदी और डॉ. असद्दुल्लाह शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य काफी मेहनत कर रहे हैं. यह प्रोग्राम अपने आप में एक नया फॉर्मेट डायलॉग के साथ शायरी एवं गजल के साथ सम्पन्न होगा. इस कार्यक्रम की सभी सीटें फुल हो गयी हैं. हॉल में प्रवेश टिकट पर ही होगा. इस कार्यक्रम को देखने आये लोगों को प्रोग्राम के बाद रात के डिनर में मुगलई खाना खिलाया जायेगा. लखनऊ और हैदराबाद की तर्ज पर पटना में यह पहला कार्यक्रम होगा.