ब्रेकिंग
छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

1 अक्टूबर से महेन्दू घाट से चलेगी लग्जरी क्रूज, अब रात में कर सकेंगे गंगा नदी का सैर

PATNA: राजधानी पटना में अब लोग रात में भी गंगा का सैर कर सकेंगे। पटनावासियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी 1 अक्टूबर से महेन्दू घाट से अब लग्जरी क्रूज चलेगी जिस पर सवार होकर लोग

 1 अक्टूबर से महेन्दू घाट से चलेगी लग्जरी क्रूज, अब रात में कर सकेंगे गंगा नदी का सैर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अब लोग रात में भी गंगा का सैर कर सकेंगे। पटनावासियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी 1 अक्टूबर से महेन्दू घाट से अब लग्जरी क्रूज चलेगी जिस पर सवार होकर लोग दिन में तो सैर करेंगे ही इसके साथ ही रात में भी गंगा नदी का सैर कर सकेंगे।


टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ बिहार महेन्द्रू घाट पर लग्जरी क्रूज चलाएगा। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक गंगा नदी में इसे चलाया जाएगा। जहाज की टिकट बुकिंग के लिए जल्द ही एप लॉन्च किया जाएगा। ऑनलाईन टिकट बुकिंग कर लोग चार किलोमीटर तक गंगा की सैर कर सकेंगे। क्रूज की बुकिंग वेबसाइट https://floatafe.in/ और ई-मेल thegangescafe@gmail.com पर करा सकेंगे।


यहीं नहीं इस लग्जरी क्रूज में बर्थडे पार्टी और मैरिज डे मनाने की भी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए यदि यदि तीन घंटे की यदि बुकिंग होती है तब 15 हजार रुपये लगेंगे जबकि दो घंटे के लिए बुकिंग पर 12500 रुपये लगेंगे। जहाज की बुकिंग यदि 30 अक्टूबर तक करते हैं तब 25 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएग। खाने-पीने के समान के लिए अलग राशि देनी पड़ेगी। इस क्रूज पर 40 से अधिक लोगों को सवार नहीं हो सकते।


 लग्जरी क्रूज महेंद्रू घाट खुलेगी और गांधी घाट, कृष्णा घाट, काली घाट, लॉ कॉलेज घाट, रानी घाट और गुलबी घाट होते हुए पत्थरी घाट तक जाएगा फिर वहां से वापस महेंद्रू घाट पर आकर रुकेगा। क्रूज पर चढ़ने के लिए 50 रुपया टिकट शुल्क रखा गया है। क्रूज में चाय,कॉफी,पानी, स्नैक्स,नास्ता, डीनर की व्यवस्था है लेकिन इसके लिए आपकों अलग से राशि देनी होगी। एक बात और है कि यदि क्रूज पर गंगा नदी की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 20 से अधिक रहेगी तब ही क्रूज खुलेगी। 


टैग्स