ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

अमेरिका में 'Howdy Modi' इवेंट में PM मोदी के साथ मंच शेयर करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय समुदाय को भी करेंगे संबोधित

WASHINGTON: अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा इवेंट 'हाउडी मोदी' होगा. मोदी के मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति

FirstBihar
Admin
2 मिनट
WASHINGTON: अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा इवेंट 'हाउडी मोदी' होगा. मोदी के मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंच शेयर करेंगे. वाइट हाउस ने इसकी पुष्टि कर दी है. ऐसा पहली बार होगा जब दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के टॉप लीडर्स साझा रूप से रैली को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए 50 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि 8 हजार लोग वेटिंग लिस्ट में हैं. व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी स्टेफिनी ग्रिशेम ने बयान जारी कर कहा कि मोदी-ट्रंप की साझा रैली से भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे. पहली बार होगा जब हजारों अमेरिकी और भारतीय एक ही जगह पर एक साथ होंगे. वहीं अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का इस इवेंट में शामिल होना ऐतिहासिक है. यह भारत और अमेरिका की मजबूत दोस्ती के रिश्ते को बयां करता है. 22 सितंबर को टेक्सास के ह्यूस्टन में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में 50 से ज्यादा अमेरिकी सांसद भी शामिल हो सकते हैं. ऐसा पहली बार होगा कि यूएस में कोई अमेरिकी राष्ट्रपति एक साथ हजारों इंडो-अमेरिकन नागरिकों को संबोधित करेंगे.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता