ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

ट्रैफिक रूल तोड़ने पर जब कट गया परिवहन मंत्री का चालान...!

DESK: सरकार आए दिन लोगों से ट्रैफिक रूल्स के नियमों का पालन करने की गुजारिश करती रहती है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री भी ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए कड़ाई से पेश आने की बात करते

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: सरकार आए दिन लोगों से ट्रैफिक रूल्स के नियमों का पालन करने की गुजारिश करती रहती है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री भी ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए कड़ाई से पेश आने की बात करते हैं. लेकिन तब क्या हो जब एक परिवहन मंत्री ही ट्रैफिक नियमों को तोड़ दे? मामला झारखंड के रांची का है, जहां राज्य के परिवहन मंत्री सी पी सिंह ने ही ट्रैफिक नियम तोड़ दिया है. ट्रैफिक रूल्स को तोड़ने पर मंत्री जी का चालान काटा गया और उन्हें 100 रुपये जुर्माना भी भरना पड़ा. दरअसल 23 जून को रांची के सर्जना चौक पर रेड सिग्नल होने के बाद भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए परिवहन मंत्री सीपी सिंह की गाड़ी वहां से निकल गई. जिसके बाद ये पूरा वाकया सर्जना चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. ट्रैफिक पुलिस ने ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर के जरिए चालान तैयार कर उसे मंत्री जी के पास भेज दिया. जिसके बाद परिवहन मंत्री को जुर्माना भरना पड़ा.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता