ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पुश्तैनी घर पहुंच कर भावुक हुए तेजस्वी, दादी मरछिया की मूर्ति के सामने 2020 में जीत का लिया संकल्प

GOPALGANJ : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में कार्यकर्ताओं के बीच जमीन से संघर्ष का आगाज कर दिया है. तेजस्वी आज लंबे अरसे बाद गोपालगंज स्थित अपने पुश्तैनी घर पहुंचे तो भावुक हो गए. फुलव

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GOPALGANJ : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में कार्यकर्ताओं के बीच जमीन से संघर्ष का आगाज कर दिया है. तेजस्वी आज लंबे अरसे बाद गोपालगंज स्थित अपने पुश्तैनी घर पहुंचे तो भावुक हो गए. फुलवरिया स्थित अपने घर में तेजस्वी काफी देर तक इधर-उधर घूमते रहे. तेजस्वी यादव बचपन से ही अपने पिता लालू यादव के साथ फुलवरिया स्थित पुश्तैनी घर पर आते रहे हैं. यहां से जुड़ी उनकी यादें पिता लालू यादव के राजनैतिक वजूद की गवाही देती हैं. फुलवरिया स्थित अपने घर पर कुछ वक्त गुजारने के बाद तेजस्वी गोपालगंज के मीरगंज स्थित मरसिया देवी चौक पहुंचे. तेजस्वी यादव ने अपनी दादी मरसिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपनी दादी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े तेजस्वी इस बात का संकल्प लेते दिखे कि 2020 के चुनावों में वह पार्टी के लिए जीत हासिल करेंगे. तेजस्वी यादव सोमवार को सिवान के दौरे पर रहेंगे जहां वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता