ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

वाहन चेकिंग से नाराज लोगों के समर्थन में आए तेजस्वी, कहा- DGP खुद बिना सीट बेल्ट के चलते हैं

PATNA: नए ट्रैफिक नियम और इसके चलते आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर अब सियासत भी जमकर हो रही है. इस मामले में राजद नेता तेजस्वी ने पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला है और गंभीर आर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: नए ट्रैफिक नियम और इसके चलते आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर अब सियासत भी जमकर हो रही है. इस मामले में राजद नेता तेजस्वी ने पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला है और गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस नए नियम  के चलते आम लोग परेशानी झेल रहे हैं जबकि डीजीपी खुद गाड़ी पर सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं. तेजस्वी ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का आम लोगों के साथ बर्ताव ठीक नहीं है और वो लोगों के साथ गुंडागर्दी कर रही है. उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों और खास के लिए अलग-अलग नियम कैसे हो सकते हैं. तेजस्वी यादव ने इस नए ट्रैफिक नियम को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि पुलिस को फाइन लेने के बदले लोगों में वाहन चलाने को लेकर जागरुकता फैलानी चाहिए. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता