ब्रेकिंग
बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान

फिर सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव, इनकम टैक्स गोलंबर पर फल मंडी तोड़े जाने पर किया विरोध

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर से सड़क पर उतरे हैं. तेजस्वी यादव इनकम टैक्स गोलंबर पर फल मंडी तोड़े जाने का विरोध किया. रा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर से सड़क पर उतरे हैं. तेजस्वी यादव इनकम टैक्स गोलंबर पर फल मंडी तोड़े जाने का विरोध किया. राजधानी में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में आईटी गोलंबर के इलाके में फल मंडी को तोड़ा गया. https://www.youtube.com/watch?v=DPx5C0gJR2A इस दौरान दुकानदारों ने तेजस्वी से बताया कि उस जगह पर एक दर्जन से ज्यादा दुकानें हैं. जो पिछले 2 दशक से भी ज्यादा समय से वहीं पर चलाई जा रही हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि वो राज्यपाल से मिलकर दुकानदारों की समस्या उनके सामने रखेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार को दुकानदारों को उनकी जगह से हटाने के बदले उनके लिए उचित जगह की व्यवस्था करनी चाहिए. तेजस्वी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए ही दुकानदारों को हटा रही है. इससे लोगों का रोजगार छीना जा रहा है. इससे पहले तेजस्वी ने पटना जंक्शन पर दूध मार्केट को हटाने के विरोध में घंटों तक धरना दिया था. भारी बारिश के बाद भी तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों के साथ धरना दिया था और सरकार पर लोगों को उजाड़ने का आरोप लगाया था. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट 
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता