ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

गंदगी के चलते सुशील मोदी को नहीं भाता उत्तर भारतीय मंदिर, पितृपक्ष मेले के दौरान विष्णुपद मंदिर की सफाई के दिए सख्त निर्देश

GAYA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी उत्तर भारतीय मंदिर की गंदगी से खासा निराश हैं और गंदगी के चलते इन मंदिरों में नहीं जाना चाहते. ये बातें उन्होंने गया में पितृपक्ष मेले के उद्घाटन के दौरान

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी उत्तर भारतीय मंदिर की गंदगी से खासा निराश हैं और गंदगी के चलते इन मंदिरों में नहीं जाना चाहते. ये बातें उन्होंने गया में पितृपक्ष मेले के उद्घाटन के दौरान कही. इस दौरान सुशील मोदी ने उत्तर भारतीय मंदिर की तुलना दक्षिण भारत के मंदिर से की और कहा कि कभी मौका मिले तो तिरुपति का मंदिर जाइए और वहां की सफाई देखिए. उन्होंने कहा कि अगर आपको ईश्वर में भरोसा नहीं भी है तो उन मंदिरों की स्वच्छता देख आपको ईश्वर पर भरोसा होने लगेगा. सुशील मोदी ने कहा कि लेकिन उत्तर भारतीय मंदिरों में फैली गंदगी को देख उनका इन मंदिरों में जाने का मन नहीं करता. https://youtu.be/QkuWueAmlPM डिप्टी सीएम सुशील मोदी पहुंचे थे गया के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का उद्घाटन करने जहां उन्होंने मंदिर परिसर में फैली गंदगी पर खासी नाराजगी दिखाई और अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि मेले के पंद्रह दिनों के दौरान मंदिर परिसर में कहीं भी गंदगी दिखाई नहीं देनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी की कोशिशों की सराहना की. उन्होंने कहा कि पिंडदान में उपयोग होने वाली सामग्री से अब कंपोस्ट बनाए जाएंगे और उन कचरों का भी सही तरीके से प्रबंधन हो पाएगा. गया से पंकज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता