ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बेतिया गैंगरेप मामले पर राज्य महिला आयोग सख्त, पीड़िता से मिलने जाएंगी अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा

PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में दुष्कर्म की शिकार और फिर बेतिया में गैंगरेप की शिकार पीड़िता से मिलने महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा बेतिया जाएंगी. महिला आ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में दुष्कर्म की शिकार और फिर बेतिया में गैंगरेप की शिकार पीड़िता से मिलने महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा बेतिया जाएंगी. महिला आयोग की अध्यक्ष 18 सितंबर को पीड़िता से मिलने बेतिया जाएंगी. बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को पत्र लिखा है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बिहार के डीजीपी को इस मामले में जांच समिति गठित कर डिटेल इन्वेस्टिगेशन कराने को कहा है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के पीड़ितों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी किए थे लेकिन उसके बावजूद एक पीड़िता के साथ ऐसी घटना कैसे घटी यह हैरत भरा है. पीड़िता ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला शहर के एक मोहल्ले का है जहां गाड़ी सवार चार लड़कों ने चलती गाड़ी में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. बताया जा रहा कि शुक्रवार की शाम पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी.  इसी दौरान कार पर सवार बदमाशों ने लड़की को गाड़ी में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाद में हैवानों ने लड़की को गंभीर हालत में उसे शहर में ही किसी जगह गाड़ी से नीचे फेंक दिया था.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता